नालंदा पुलिस ने 04 लुटेरे को 02 मोटरसाईकिल, 04 मोबाईल फोन, 41सौ नगद, एक लोडेड देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

नालंदा जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं गठित टीम की कार्रवाई में मिली सफलता।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के गिरियक दीपनगर मनियामा रोड में गिरियक पावापुरी सिलाव राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाकों में लगातार हो रहे लुटपाट की घटना को देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

- Sponsored Ads-

लुटपाट करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजगीर मुस्ताक अहमद के द्वारा संध्या गश्ती दल के साथ बेलौर गांव स्थित लेदही पुल के पास से चार विधि-विरूद्ध बालक जो लुट का सामान बेचने एवं आपस में बांटने के लिए जमा हुए थे। गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस दौरान पुलिस ने चार अपराधी को  लुट का 02 मोटरसाईकिल, 04 मोबाईल फोन, 4100 नगद, एक लोडेड देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतुस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पुल के पास गिरियक के रैयतर गांव से लूटा हुआ लैपटॉप, चार्जर और लुट की घटना में इस्तेमाल किये जाने वाला एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधी ने बताया गया कि रैतर के दो और नवादा के दो दोस्तों के साथ मिलकर चार बालकों का एक गैंग बनाकर गिरियक दीपनगर मनियामा रोड में सुनसान जगह पर आने-जाने वाली यात्रियों से हथियार का भय दिखाकर पैसा, मोबाईल, मोटरसाईकिल की लूट-पाट करते थे। सभी गिरफ्तार अपराधी इंटर के छात्र हैं। सभी बिहारशरीफ के कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article