बेगूसराय में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान को गोलीमार कर किया घायल, किसान अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख गांव की है। घायल किसान की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख के रहने वाले राजेश यादव के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजन ने बताया है कि  राजेश यादव अपने पपीता के खेत पर गया था। तभी अपराधियों ने उसे खेत में ही गोली मार दिया। उन्होंने बताया है की गोली का आवाज सुनकर जब खेत की तरफ दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया वहीं घायल अवस्था में राजेश यादव को  इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां इलाज चल रहा है। वही इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया है कि पारिवारिक विवाद में राजेश यादव को गोली मार कर घायल कर दिया है।

बेगूसराय में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान को गोलीमार कर किया घायल, किसान अस्पताल में भर्ती 2

उन्होंने बताया है कि राजेश यादव पहली पत्नी के मारने के बाद तकरीबन 3 साल पहले दूसरी शादी किया है। उन्होंने बताया है कि जिस लड़की से राजेश यादव शादी किया है। उस लड़की का पहला पति अपराधी था। उन्होंने बताया है कि अमरजीत यादव किसी मामले में जेल चला गया। जेल चले जाने के कारण लड़की के परिजनों ने राजेश यादव से शादी कर दिया। उन्होंने बताया कि जब जेल से अमरजीत यादव आया तो अपनी पत्नी को लेकर फिर चला गया है। इस दौरान डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है की पत्नी के विवाद को लेकर अमरजीत यादव ने राजस यादव को गोली मार कर घायल किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article