वीरपुर थाना परिसर के जनता दरबार 34 में से दो मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/वीरपुर-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को वीरपुर थाना परिसर के प्रतिक्षालय भवन में सीओ भाई विरेंद्र और थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जिसमें 34 मामलों की सुनवाई किया गया।इस संबंध में सीओ भाई विरेंद्र ने बताया कि 34 मामलों की सुनवाई की गई है। जिसमें से दो मामले को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना परिसर के जनता दरबार 34 में से दो मामले का हुआ निष्पादन 2उन्होंने बताया कि तीन मामले न्यू आए हैं। पुराने 32 मामलों में स्थल निरीक्षण किया जाना है।न्यू तीन मामलों में नोटिस भेजा जा रहा है। मौके पर राधे श्याम कुमार, राजेश कुमार समेत दर्जनों फरीयादी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article