हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा में तीन लोगो गला दबाकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

हिल्सा डीएसपी ने कहा गला दबाकर हुई है हत्या। एफएसएल की टीम करेगी जांच

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है,जहां हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के भट्टबीघा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इसे आत्महत्या कह रही है। बहरहाल यह हत्या है या फिर आत्महत्या यह तो जांच का विषय है। वही इस संबंध में परिजनों ने बताया कि देर रात में इस घटना को अंजाम दिया गया है

- Sponsored Ads-

जिसमें दो बच्चे और एक महिला की हत्या कर के शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला रक्षाबंधन को लेकर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी से गुस्साए पति ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। परिवार वाले पति के ऊपर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा में तीन लोगो गला दबाकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप 2हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा में तीन लोगो गला दबाकर हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप 3वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है हर तरफ ठीक पुकार गूंज रही है।मृतको में पुत्री प्रिया कुमारी पुत्र प्रिंस कुमार और महिला सरिता देवी शामिल है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हिलसा डीएसपी ने कहा कि दोनों बच्चों के गले पर निशान है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या गला दबाकर की गई है।पति खेतो में काम करने गया था इसी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article