सीएम के कर्मभूमि रहूई प्रखंड के अंबा गांव में पीएम नरेंद्र मोदी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया 74 वाँ जन्मदिन

 

सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया जन्मदिन

डीएनबी भारत डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस अवसर पर केक काटकर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई अवधारणा उत्पन्न हुई है।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा ने 15 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं और नालंदा जिले में 7 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने संगोष्ठी और सदस्यता अभियान भी चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुधारों के लिए जानी जाती है, चाहे अटल जी की सरकार हो या पिछले 10 वर्षों से नरेंद्र मोदी जी की सरकार हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में कानून में कई संशोधन लाए हैं, जो समाज की भलाई के लिए लाए गए हैं।

ûउन्होंने ट्रिपल तलाक और वक्फ बोर्ड में सुधार का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार का मूल लक्ष्य है कि समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -