सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का समुचित निदान कर रही है बेगूसराय प्रशासन – डीएम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सम्राट चौधरी की महत्वाकांक्षी योजना और दूरदर्शी सोच ने राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों के सभी प्रखण्ड एवं पंचायत तथा नगर परिषद क्षेत्रों में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित कर सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का निर्धारित समय 30 दिनों के भीतर निष्पादन करने में जुटी हुई है। 

इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बिना अधिक परिश्रमों के समुचित निदान हो रहे हैं। शिविर में दिए गए या सहयोग शिविर के वेवसाईट पर ऑनलाइन किए गए आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय 30 दिनों के भीतर किया जाता है। यह राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है। बेगूसराय जिले में डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष के नेतृत्व तथा निर्देशन में सहयोग शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है और इसमें प्रत्येक शिविर में औसतन 100 से अधिक प्रतिवादियों के प्रतिवाद का निष्पादन हो रहा है। 

सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का समुचित निदान कर रही है बेगूसराय प्रशासन - डीएम 2प्रत्येक दिन हर प्रखण्ड क्षेत्र तथा नगर परिषद क्षेत्र में दो – दो सहयोग का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नींगा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह , बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ती बरौनी विष्णुकांत पण्डित , मुखिया प्रतिनिधि नींगा आफाक अख़्तर उर्फ़ हुकूमत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का समुचित निदान कर रही है बेगूसराय प्रशासन - डीएम 3नींगा में आयोजित सहयोग शिविर में राजस्व, ऊर्जा विभाग, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग, परिवहन, गृह, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सात निश्चय, सड़क, गली नली, नलजल, पीएचईडी सहित अन्य विभागों से संदर्भित 108 प्रतिवाद प्राप्त हुए थे। जिसमें 106 प्रतिवादियों के प्रतिवाद का निष्पादन किया गया है। इसी तरह से बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मोसादपुर पंचायत में भी राज्य सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। 

वहीं डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का  ससमय समुचित निदान कर रही है बेगूसराय प्रशासन। बेगूसराय प्रशासन सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने हेतु तत्क्षण संबंधित विभागों को प्रेषित कर निष्पादित करा रही है। जिसमें सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सहयोग शिविर के वेवसाईट पर ऑनलाइन तथा ऑफ़ लाईन प्राप्त हुए आवेदनों को ऑनलाइन कर उसका समाधान किया जाए। 

सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का समुचित निदान कर रही है बेगूसराय प्रशासन - डीएम 4वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविर में प्राप्त एक भी प्रतिवाद नहीं जिसका सुनवाई निर्धारित समय के भीतर नहीं किया जाता है। जिसके लिए बेगूसराय जिला प्रशासन के साथ साथ बरौनी प्रखण्ड प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने शिविर के वेवसाईट पर सहयोग शिविर कार्यक्रम होने के समय तक प्राप्त हुए आवेदनों को भी अल्प समय में निष्पादन कर मिशाल पेश कर रही है।जिससे आम आदमी को सरकार के द्वारा संचालित सहयोग शिविर के प्रति दिनानुदिन विश्वास बढ़ता जा रहा है। 

सहयोग शिविर में आए सभी जनसमस्याओं का समुचित निदान कर रही है बेगूसराय प्रशासन - डीएम 5इसिका परिणाम है कि आज के शिविर में 300 से अधिक की संख्या में पंचायत क्षेत्र के महिला, पुरूष शामिल हुए हैं। मौके पर डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ती बरौनी विष्णुकांत पण्डित, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, बीएओ आयुष सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी बरौनी मुकेश, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बरौनी सत्येन्द्र कुमार, एमओ बरौनी, एलईओ बरौनी, मुखिया प्रतिनिधि नींगा आफाक अख़्तर उर्फ़ हुकूमत, पंचायत समिति सदस्य मो तौकीर आलम, मो नौशाद, पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, मो शाकीर आलम, सरपंच प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित नींगा पंचायत के सभी गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article