बेगूसराय में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 अभियान का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat

बेगूसराय में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 अभियान का हुआ शुभारंभ

डीएनबी भारत डेस्क 

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत बेगूसराय जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, सदस्य्ता अभियान बिहार की सहप्रभारी लाजवंती झा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, विधानपार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधानपार्षद रजनीश कुमार, जिला प्रभारी शशिभूषण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, संजय सिंह, पूर्व विधायक कृष्ण सिंह, जिलापरिषद चेयरमैन सुरेंद्र पासवान, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, किसान मोर्चा के नवीन सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री अमित देव, मुन्ना, बबलेश पार्थसारथी, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, भाजपा नेता संजीव सिंह, मीनू राम, सरजोनि भारती, संजना जायसवाल, शिल्पी कुमारी, बेबी कुमारी, सीताराम सिंह, सुनील राम सहित अन्य सैकड़ो जिलों के बुद्धिजीवी लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान 2024 सदस्य्ता अभियान के पीएम मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने.बेगूसराय मे सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है.

जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रही है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है। उन्होंने कहा कि बिहार पूरे देश मे सदस्य्ता अभियान में नंबर 1 पर रहेगा. हमलोग इसी लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे है ।

भाजपा नेत्री लाजवंती झा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए रीड माना जाता है और हमे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पार्टी से जोड़कर इस अभियान को गति देना है।उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और देश को भाजपा के साथ एक नए ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि इस सदस्यता महा अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बना कर किया था। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं।

उन्होंने सदस्यता अभियान में मिस्ड कॉल करके भाजपा से जुड़ने की लोगों से अपील की। उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि आप मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड एवं भाजपा की वेबसाइट से भी जुड़ कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। विधानपार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कैडर आधारित है और भारत की माटी से जुड़कर, महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करती है।

पूर्व विधानपार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करता। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है। जिला प्रभारी शशिभूषण उर्फ बबलू कुमार ने बताया कि मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 भी जारी किया है। लोग नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article