बछवाड़ा पुलिस ने छह लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के चकदीलार गांव में शनिवार की रात छापेमारी कर बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने छह लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि गुप्त सूचना पर बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने रसीदपुर पंचायत के चकदीलार गांव निवासी लक्ष्मी चौधरी का पुत्र राजीव चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा पुलिस ने छह लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार 2उक्त आरोपी के पास से छह लीटर महुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुछताछ के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article