अचानक जांच के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे कैमूर के एसडीएम, इतने लोग पाए गए…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में चिकित्सकीय व्यवस्था एवं मरीजों को सहज और सुलभ चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध हो को लेकर एसडीएम राकेश कुमार सिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, शिशु वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली, और अस्पताल में तैनात डॉक्टर को दिशा निर्देश भी दिया।

- Sponsored Ads-

मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में एक डॉक्टर एक नर्स और एक अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए गए जिसकी जानकारी हम जिला अधिकारी को देंगे। वही मोहनिया अनुमंडल में जितने भी ब्लॉक हैं उन सभी ब्लॉक के पीएचसी और अस्पतालों की बीडीओ द्वारा जांच की जा रही है और शाम तक रिपोर्ट देने की बात कही गई है। एक दो वार्ड में कुछ पंखे खराब थे जिसके लिए हमने नए पंखे लगाने के लिए कहा है और हम सभी डॉक्टरों से उम्मीद करते हैं कि वह टाइम पर आएं और मरीज को देखें।

अस्पताल में दवा मैं जांच की तो कुछ दवाई कम पाए गए जिसे हम लोग जल्द से जल्द मंगा लेंगे। ऑक्सीजन प्लांट भी कुछ टेक्निकल कारणों की वजह से चालू नहीं हो पाया है लेकिन उसे भी हम लोग जल्द से जल्द चालू करवा देंगे।

कैमूर से देवव्रत 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article