जहानाबाद के वानावर मंदिर दुर्घटना पर सीएम ने व्यक्त किया दुःख, की मुआवजे की घोषणा

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में 07 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article