वाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी,इलाज के लिए कराया गया भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के चलकी मशुराज ग्रामीण पथ पर वाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जख्मी युवक समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 निवासी राजेन्द्र राम का 19 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है.

स्थानीय लोगों ने तत्क्षण जख्मी युवक को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया.जहां स्थिति गंभीर देख निजी क्लिनिक संचालक ने उनलोगों को गंभीर हालत देख कर जाने को कहा. इसी बीज कुछ बुद्धिजीवी युवकों ने जख्मी युवक को ऑटो में लेकर खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया.तभी सूचना पाकड़ खोदावंदपुर सीएचसी से एम्बुलेंस भी पहुंच गया.

- Sponsored Ads-

वाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी,इलाज के लिए कराया गया भर्ती 2फिर एम्बुलेंस में लेकर उसे खोदावंदपुर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से चिकित्सक मनीष कुमार ने प्राथिमिक चिकित्सा उपरांत गंभीर रुप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक वाइक से चलकी मशुराज ग्रामीण पथ पर जा रहा था.तभी घटना स्थल के समीप सड़क पर ब्रेकर होने की वजह से उसने वाइक पर से संतुलन खो दिया.जिस कारणवश वाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article