बिहार की सियासत में नीतीश मॉडल कायम।सम्राट चौधरी से उम्मीदें,टॉप फाइव का सपना करें पूरा
डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं नालंदा विधानसभा के जेडीयू विधायक श्रवण कुमार शपथ ग्रहण के बाद नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए बड़ा बयान दिया।
नालंदा पहुंचे पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के विजन और मॉडल के आधार पर ही राज्य ने विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि बिहार को टॉप फाइव राज्यों में शामिल करने का जो संकल्प लिया गया है, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सम्राट चौधरी के कंधों पर है।
श्रवण कुमार ने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार की तरह कड़ी मेहनत कर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।नीतीश कुमार के काम और विजन से ही बिहार आगे बढ़ा है। आगे भी बिहार नीतीश मॉडल से ही चलेगा और विकास की रफ्तार बरकरार रहेगी।”
डीएनबी भारत डेस्क