बेगूसराय में धान रोपनी के दौरान ठनका के चपेट में आने से दो मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना नावकोठी के थाना क्षेत्र में पीरनगर स्थित बहियार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में खेत में धान रोपनी के दौरान ठनका के चपेट में आने से दो मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायल मजदुर को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में धान रोपनी के दौरान ठनका के चपेट में आने से दो मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 घटना नावकोठी के थाना क्षेत्र में पीरनगर स्थित बहियार की है। जानकारी के अनुसार निर्धन सदा एवं रामू सदा और निर्धन सदा खेत में रोपाई करवा रहा था। खेत पर मृतक बीज उखाड़ कर दुसरे मजदूरों को दे रहा था। और मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ ठनका गिर गया। जिससे दोनों मजदूर व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में धान रोपनी के दौरान ठनका के चपेट में आने से दो मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है।इस घटना के बाद बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक परिजनों से मुलाकात करेंगे कहा की यह घटना बडी दुखद है। एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।और जिला प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा देने की बात कही है।

बेगूसराय में धान रोपनी के दौरान ठनका के चपेट में आने से दो मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4साथ ही साथ जिला प्रशासन पर भी खानापूर्ति का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना नावकोठी की थाना पुलिस को दी मौके नावकोठी थाने की पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article