परिजनों के फटकार के बाद युवक ने खाया कफ सिरफ का ओवर डोज, तबियत बिगड़ने पर लाया गया सदर अस्पताल

DNB Bharat Desk

गंभीर हालत में पावापुरी रेफर,बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

परिजनों को अपने पुत्र को फटकार लगाना काफी महंगा पड़ गया। परिजनों के द्वारा फटकार के बाद युवक ने आक्रोशित होकर कफ सिरप का ओवरडोज अंग्रेजी दवा खाली। अंग्रेजी दवा खाने के तुरंत बाद ही युवक की तबीयत बिगड़ने लगी  परिजनों के द्वारा तत्काल युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों के फटकार के बाद युवक ने खाया कफ सिरफ का ओवर डोज, तबियत बिगड़ने पर लाया गया सदर अस्पताल 2जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक सनी कुमार को बेहतर इलाज के लिए गंभीर हालत में पावापुरी रेफर कर दिया है। युवक की परिजनों ने बताया कि युवक ने नई मोटरसाइकिल ली थी।

परिजनों के फटकार के बाद युवक ने खाया कफ सिरफ का ओवर डोज, तबियत बिगड़ने पर लाया गया सदर अस्पताल 3इसी खुशी में युवक मोटरसाइकिल लेकर लगातार अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चला रहा था। इसी बात को लेकर परिजनों ने युवक को फटकार लगाई। जो परिजनों को भी मांगा पड़ गया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article