दियारा का आतंक पवन चौधरी तीन रायफल के साथ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव को लेकर खगड़िया की पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी क्रम में खगड़िया पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर दियारा इलाका से दियारा का आतंक कहे जाने वाले पवन चौधरी को तीन रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार अपराधी की कई दिनों से तलाश थी।

- Sponsored Ads-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी करने पहुंची तो एक व्यक्ति एक रायफल के साथ भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। फिर घर की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन रायफल, 25 जिंदा कारतूस और 4 खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया है।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article