नालंदा: ताड़ के पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत,तेज हवा के कारण ताड़ के पेड़ महिला पर गिरा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में सोमवार को तेज हवा के कारण एक ताड़ का पेड़ गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान बड़ी पहाड़ी देवी कॉलोनी निवासी चिंता देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिंता देवी रोज की तरह बाजार समिति में सब्जी खरीदने आई थीं।

इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और एक पुराना ताड़ का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। पेड़ की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार समिति में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। बाजार समिति परिसर में कई पुराने ताड़ के पेड़ हैं, जिनकी जड़ें जलजमाव के कारण कमजोर हो चुकी हैं।

नालंदा: ताड़ के पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत,तेज हवा के कारण ताड़ के पेड़ महिला पर गिरा 2लोगों ने बताया कि समय रहते इन पेड़ों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना की सूचना नगर निगम को दी जाएगी। नगर निगम के सहयोग से जर्जर और खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें जेसीबी के माध्यम से हटाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article