माकपा नेत्री उमा देवी का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

DNB Bharat

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेत्री व बिहार राज्य जनवादी महिला जिला कमिटी की सदस्या।

डीएनबी भारत डेस्क 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेत्री व बिहार राज्य जनवादी महिला जिला कमिटी की सदस्या 52 वर्षीया उमा देवी का आकस्मिक निधन उनके बाड़ा स्थित पैतृक आवास पर शनिवार की अहली सुबह हो गया। उमा देवी के निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की हुजूम जमा होने लगा।

- Sponsored Ads-

निधन की समाचार सुनकर माकपा जिला सचिव रत्नेश झा, बिहार प्रान्त खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राम विलास सिंह, पार्टी के लोकल सचिव मो अब्दुलाह, अंचल सचिव मो अब्दुल कुद्दुस, पूर्व प्रमुख नेतराम यादव, जिला कमिटी के सदस्य राम बहादुर सुमन, सीटू नेता मदन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता पहुंचे। जिन्होंने उमा देवी के पार्थिव शरीर पर पार्टी ध्वज ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। तथा लाल सलाम पेस किया।

इस दौरान महिला नेत्री उमा देवी अमर रहे, उमा तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाऊंगा, लाल झंडा जिंदाबाद, दुनियां के मजूरों एक ही आदि गगन भेदी नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओ ने उन्हें अंतिम बिदा दिया। इनके निधन पर मुखिया बेबी देवी, पंजस विनोद सहनी, सीपीआई के आंचल मंत्री उदयचंद झा, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो शैफी,  माले नेता अवधेश कुमार, डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव, सरपंच प्रतिनिधि तरुण कुमार रौशन समेत लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

बताते चले कि उमा देवी पार्टी की एक जुझारू महिला नेत्री थी। जो ताउम्र लाल झंडा की सिपाही बनकर शोषित पीड़ित जनता के लिए संघर्ष करती रही। इनका अंतिम संस्कार मिर्जापुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी तट पर किया गया। जहां बड़ी संख्या में इनके चाहने वाले लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article