बेगूसराय में राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक दृष्टिकोण से लिये गये कई निर्णय

DNB Bharat

बेगूसराय राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में हुई की बैठक। 

डीएनबी भारत डेस्क 

12 सितंबर रोज बृहस्पतिवार समय संध्या 03 बजे डॉ लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय मे शहर के नौरंगा पुल स्थित राष्ट्रीय जनता दल की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

- Sponsored Ads-

बैठक में सभी प्रखंड के साथियों ने भाग लिया, बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा आज देश का संविधान खतरे में, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा रचित भारतीय संविधान के साथ वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा समाप्त किया जा रहा है।

डॉ राम मनोहर लोहिया ,लोकनायक जयप्रकाश बाबू, जननायक कर्पूरी ठाकुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के भारत को समाप्त करने पर केंद्र सरकार तुली हुई है, चंद्र पूंजीपति के कठपुतली के रूप में कार्य कर रही है केंद्र सरकार आजाद भारत में पहली घटना है सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, हाईकोर्ट के न्यायाधीश के द्वारा खुले मंच से प्रेस के माध्यम से यह बताने का कार्य किया।

देश का न्यायपालिका खतरे में उपस्थित सभी साथियों के सहमति से बेगूसराय के सभी अनुमंडल मे पार्टी के द्वारा अनुश्रण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया क्रमांक 1 मंझौल अनुमंडल श्री त्रिवेणी महतो, क्रमांक 2 तेघरा अनुमंडल मोहम्मद जाहिद अफसर, क्रमांक 3 बखरी अनुमंडल मनोहर केसरी, क्रमांक 4 बलिया अनुमंडल राम विलास यादव, क्रमांक 5 अनुमंडल बेगूसराय देवेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित साथियों ने पांचो अनुमंडल में मनोनीत अनुश्रवण समिति सदस्यों को ताली बजाकर स्वागत किया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने पार्टी के नेता संस्थापक सदस्य यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सचिंद्र प्रसाद यादव के आत्मा शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया। बैठक में उपस्थित महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, महानगर के प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिव नारायण राम उपस्थित थे।

किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भूटन साह जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, चेरिया बरियारपुर संगठन प्रभारी संजय सुमन, महानगर जिला वरीय उपाध्यक्ष महावीर यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सहनी, प्रखंड अध्यक्, जियाउर रहमान प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव सुरेंद्र प्रसाद यादव, किशोर महतो, सोनी देवी, सुनीता देवी इत्यादि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article