वीर सावरकर जैसे देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी को किसी कांग्रेस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सासंद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस नेत्री सुप्रिया सुल्ताना के वीर सावरकर संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कांग्रेस बुद्धि से बैंकरप्ट हो गई है। पंडित नेहरू के विषय में उनका क्या दृष्टिकोण है, यह जानने के लिए उन्हें आईने में खुद को देखना चाहिए। 

- Sponsored Ads-

नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक के डीएनए में देशभक्ति का अभाव है। वीर सावरकर जैसे देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी को किसी कांग्रेस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा।केंद्रीय मंत्री ने उद्धव ठाकरे के भारत-पाक मैच वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

 उन्होंने कहा कि “जो खिलाड़ी भारत की शौर्य को मैदान में स्थापित करता है और ट्रॉफी जीतने के बावजूद सम्मान नहीं लेता, वह पूरे देश का आदर्श है। पूरे देशवासी उसे नतमस्तक होकर देख रहे हैं। यह भारत क्रिकेट टीम के प्रति सम्मान और प्यार को दर्शाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article