भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत को लेकर जनसम्पर्क जारी,गोविंदपुर-3 पंचायत में लोगो को दिया गया निमंत्रण

DNB Bharat Desk

 

आगामी 5 नम्बर को बेगूसराय जिले के जीडी काॅलेज में होने वाले महापंचायत को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों से मिलते हुए उन्हें महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दे रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र के गोविन्दपुर तीन पंचायत में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के सदस्यों ने घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर महापंचायत में पहुंचने का आग्रह किया। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार राहुल ने बताया कि आगामी 5 नम्बर को बेगूसराय जिले के जीडी काॅलेज में होने वाले महापंचायत की तिथी जैसे जैसे नजदीक आ रहा है संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों से मिलते हुए उन्हें महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दे रहे हैं।

- Sponsored Ads-

 इसी कार्यक्रम के दौरान गोविन्दपुर तीन पंचायत के सूरो,आलमपुर,मुरलीटोल,राजापुर,हिरायचक,भुथरी, समसीपुर, रुपसवाज का भ्रमण कर घर घर जाकर उन्हें महापंचायत के लिए आमंत्रण पत्र देते हुए आमंत्रित किया गया। उन्होने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा जाति जनगणना करते हुए हम भूमिहार ब्राह्मणो के आंकड़े को गलत ढंग से प्रस्तुत किया है जो दुर्भाग्य पुर्ण है। सरकार के द्वारा गलत आंकड़े दिखाकर भूमिहार ब्राह्मण को कमजोर करने की कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा महापंचायत के माध्यम से सरकार को दिखाना चाहते हैं कि हम एकजुट है और एक जुट ही रहेंगे।

भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत को लेकर जनसम्पर्क जारी,गोविंदपुर-3 पंचायत में लोगो को दिया गया निमंत्रण 2निमंत्रण पत्र वितरण के दौरान किशन कुमार ने बताया कि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में लोग एकजुट हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपुर सहयोग कर रहे हैं। यह एकजुटता हमें सामाजिक और राजनितिक रूप से मजबूत करने का काम करेगी। उन्होने बताया कि बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत की तैयारी जोर शोर से किया जा रहा जिसमे सभी प्रखंड में अलग अलग कमिटी बना कर लोगो के बीच जाकर निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।

भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत को लेकर जनसम्पर्क जारी,गोविंदपुर-3 पंचायत में लोगो को दिया गया निमंत्रण 3कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा बिहार के कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। आमंत्रण पत्र वितरण के दौरान मौके पर अमित कुमार, कन्हैया कुमार,मुरलीधर कुमार,राजीव रंजन कुमार,गोविंद कुमार,चंदन कुमार,राजेश कुमार,रघुपति राय,मुकेश राय आदि लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article