नालंदा: अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी गई, प्रखंड के नए प्रमुख रोहित कुमार और उप प्रमुख विष्णुदेव सिंह ने किया जीत हासिल

DNB Bharat Desk

 

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के पदों पर फिर से चुनाव हुआ

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के पदों पर आज फिर से चुनाव हुआ, जिसमें प्रमुख पद पर रोहित कुमार और उप प्रमुख पद पर विष्णुदेव सिंह ने जीत हासिल की। पिछले 9 जनवरी को अस्थावां प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद मतदान में उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था।

- Sponsored Ads-

आज चुनाव संपन्न होने के बाद रोहित कुमार को प्रमुख और विष्णुदेव सिंह को उप प्रमुख घोषित किया गया। उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित प्रमुख रोहित कुमार ने कहा कि पूर्व प्रमुख के कार्यकाल में मनमानी चल रही थी, इसलिए उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाया।

नालंदा: अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी गई, प्रखंड के नए प्रमुख रोहित कुमार और उप प्रमुख विष्णुदेव सिंह ने किया जीत हासिल 2अब उनकी प्राथमिकता सभी पंचायत समिति सदस्यों को साथ लेकर विकास योजनाएं बनाना और पूरे पंचायत का विकास करना है।उप प्रमुख विष्णुदेव सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाना और सभी को सम्मान देकर साथ लेकर काम करना है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article