अब हमरा आरो बच्चा क के देखते हो लक्ष्मण – विधवा पत्नी, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच 28 किया जाम

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र के एक मजदूर की मौत, पीड़ित पत्नी को बरौनी बीडीओ एवं तेघड़ा विधायक ने दिए 20 हजार का चेक और जाम हुआ समाप्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 28 पर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे नप बीहट वार्ड संख्या -08 असुरारी गांव निवासी चंद्रदेव यादव के 43 वर्षीय पुत्र ललन यादव का शव को रखकर सुबह करीब आठ से नौ बजे लगभग एक घंटा तक आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों ने सड़क जाम कर उचित मुआवजे की मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे।

- Sponsored Ads-

अब हमरा आरो बच्चा क के देखते हो लक्ष्मण - विधवा पत्नी, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच 28 किया जाम 2

इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 28 पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। वहीं सड़क जाम की सूचना पाते ही स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, चैयरमेन नप बीहट बबीता देवी, बीडीओ बरौनी वीरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष एफसीआई ओपी विनोद कुमार पाठक, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी बरौनी ज्ञानेश्वर कुमार, प्रखण्ड नाजिर वीरेंद्र कुमार, बरौनी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शशिपाल कुमार, सुरेन्द्र सिंह, रामसुंदर सिंह, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, विकास कुमार साह, विकास कुमार सहित अन्य गणमान्यजन ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर शव को सड़क पर से परिजनों द्वारा हटाया गया।

अब हमरा आरो बच्चा क के देखते हो लक्ष्मण - विधवा पत्नी, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच 28 किया जाम 3

जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष बालकृष्ण अत्री, एएसआई मो आलमगीर आलम, पीटीसी रामकिशोर सिंह सहित अन्य ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। वहीं जामस्थल पर ही तत्क्षण हाथों हाथ बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, चैयरमेन बबीता देवी, वार्ड पार्षद अशोक सिंह के समक्ष मृतक असुरारी गांव निवासी ललन यादव की पत्नी रीना देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए की सहायता राशि मृतक के पत्नी को दिया एवं कबीर अंत्येष्टि से मिलने लाभ भी नप बीहट से अविलंब देनें को कहा।

अब हमरा आरो बच्चा क के देखते हो लक्ष्मण - विधवा पत्नी, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच 28 किया जाम 4

मिली जानकारी अनुसार विगत 07 मई को वीरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पंचमुखी चौक पर एक ट्रक गाड़ी संख्या-बीआर 53 सी -8208 गाड़ी पीछे करने के दौरान गाड़ी का डाला अचानक गिर जाने से बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नप बीहट वार्ड संख्या -08 असुरारी गांव निवासी चंद्रदेव यादव का 43 वर्षीय पुत्र ललन यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे तत्काल स्थानीय लोगों एवं वीरपुर थाना पुलिस द्वारा बरौनी शहर स्थित लाईफ लाईन हॉस्पिटल लाया गया। जिसे बाद में बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय शहर भेजा गया।

अब हमरा आरो बच्चा क के देखते हो लक्ष्मण - विधवा पत्नी, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच 28 किया जाम 5

जहां 10 मई के दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं वीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस संबंध में मृतक की पत्नी रीना देवी ने वीरपुर थाना पुलिस को आवेदन देते हुए कहा है कि हमारा पति ललन यादव उक्त ट्रक पर लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था। जिस दौरान वीरपुर थानाक्षेत्र में उक्त घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जहां इलाज के दौरान 10 मई 23 को बेगूसराय शहर में मजदूर का मौत हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक परिवार का वह एकलौता कमाऊ पुरुष था। उसके चले जाने से अब परिवार के आगे भूखों मरने की नौबत आ गई है। वह अपने पीछे दो नाबालिग लड़की एवं एक अबोध बालक के साथ परिवार को अनाथ बनाकर छोड़ चले गए हैं। इतना कहते-कहते मृतक की पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ती थी। अश्रु की धारा बहाते उपस्थित हजारों लोगों द्वारा ढांढ़स बंधाए जाने के बाद भी वह अब हमरा आरो बच्चा क के देखते हो लक्ष्मण कहकर बेसुध पड़ जाती थी।

मौके पर एसआई बालकृष्ण अत्री, एएसआई मो आलमगीर आलम, पीटीसी रामकिशोर सिंह दल-बल के साथ जामस्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे हुए थे। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में वीरपुर थाना में कांड संख्या 66/23 में कांड के सुचिता मृतक ललन यादव की पत्नी रीना देवी के आवेदन के आधार पर ट्रक गाड़ी संख्या बीआर 53 सी 8208 के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मौके पर रामपदारथ सिंह, नवीन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मिथलेश यादव, अमरजीत कुमार, मुकेश कुमार, रामभजन सिंह, अमरेंद्र सिंह, श्यामसुंदर सिंह, रामबाबू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article