डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय राजद के द्वारा विशाल कैंडिल मार्च जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व कैंडिल मार्च जिले भर के राजद नेता एवं कार्यकर्ता ने भाग लिया। कैंडील मार्च में महिलाओं की अधिक भागीदारी रही। कैंडील मार्च बेगूसराय शहर के कैंटीन चौक, से होते हुए शहर के नवाब चौक, नगर पालिका चौक, हड़ताली चौक,थाना चौक, कचहरी चौक होते हुए कैंटींन चौक पर सभा में तब्दील हो गया।

कैंडील मार्च राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली सरकार इस्तीफा दो। गैंग रेप प्रीत सरिता देवी को न्याय दो। दुष्कर्मियों को फांसी दो। बलात्कारी की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। उपस्थित प्रेस को संबोधित करते हुए मोहित यादव ने कहा बेगूसराय चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी सरिता देवी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेगूसराय सहित संपूर्ण बिहार को शर्मसार कर देने वाली घटना है।
वर्तमान सरकार मे बहू बेटियों को सुरक्षित बचना मुश्किल हो गया है। अपराधियों का शासन और बलात्कारी का शासन बिहार में चल रहा। रेप प्रीत सरिता देवी की न्याय के लिए राष्ट्रीय जनता दल लगातार आंदोलन चलाएगा जब तक स्पीड ट्रायल कराकर सरकार दुष्कर्मियों को फांसी की सजा नहीं दिलाएंगी राजद आंदोलन करते रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेत्री रानी राउत ने कहीं वर्तमान सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है।
जिस राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं अपराधी हो उसे राज्य में महिला को सुरक्षित रहना असंभव है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरस्वती देवी ने कहीं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारा झूठा साबित हो रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोमा देवी ने कहीं महिलाएं की सम्मान के लिए राजमाता राबड़ी देवी लड़ाई लड़ी थी। राजमाता राबड़ी देवी जी के आह्वान पर हम तमाम महिला कार्यकर्ता आज सड़क पर हैं महिलाएं के सम्मान के लिए लड़ाई जारी रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में किस से जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, मोहम्मद अरमान कुरेशी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव ,विशाल कुमार, महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव ,वही कार्यक्रम में उपस्थित संजीत महतो,रंजीत चंद्रवंशी, जगदीश दास, बटाउ यादव, राजेश सिंह ,रामकुमार सिंह, मोहम्मद सनोवर आलम ,विकु कुमार, मोहम्मद अमिर ,रंजना मिश्रा, निशा साहू, मोहम्मद कौसर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद छोटू, बिट्टू कुमार इत्यादि सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क