खेलने के दौरान कुआं में डूबने से तीन साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गाँव में कुआँ में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू यादव के तीन वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में किया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने को सूचना दी।

- Sponsored Ads-

खेलने के दौरान कुआं में डूबने से तीन साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2सूचना प्राप्त होते ही बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया। वहीं इस घटना के संबंध में परिजन ने बताया की बालक घर से खेलने के लिए निकला था और जब वापस नहीं लौटा तो काफी खोजबीन किया गया।

खेलने के दौरान कुआं में डूबने से तीन साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3आज शुक्रवार की सुबह गांव के मंदिर के समीप कुआं में शव तैरता हुआ मिला। जिसे लोगों के द्वारा बाहर निकल गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article