डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

DNB Bharat

डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में नमामि गंगे परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सभी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी साथ ही अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि सभी घाटों के किनारों का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाय। साथ ही घाट पर यह भी व्यवस्था किया जाय कि घाट पर जो श्रद्धालु आते है एवं उनके द्वारा जो पूजन सामग्री नदी में प्रवाहित की जाती है यह न किया जाय।

पूजा के उपरांत अपशिष्ट सामग्रियों के विसर्जन हेतु अलग से दूसरे जगह को चिन्हित कर वहां साईन बोर्ड लगाया जाय। खतरनाक घाटों का बैरिकेडिंग किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि वन पदाधिकारी अपने विभागीय निदेशानुसार वृक्षारोपण का कार्य करें। गंगा ग्राम के किनारे कचड़ा प्रबंधन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आदेशित किया गया।

बुडको के सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया कि सिमरिया घाट पर एक शवदाह गृह का निर्माण 50 प्रतिशत हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article