नालंदा पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

देर रात गुप्त सूचना पर बिहार थाना की पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी के पास शराब से लदी एक लक्जरी वाहन को बरामद किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस जब छापेमारी करने के लिए प्रोफेसर कॉलोनी पहुंची तो वहां एक वाहन लगी थी।

- Sponsored Ads-

वाहन की जब तलाशी ली गई तो वाहन से 12 कार्टून अंग्रेजी शराब यानी 105 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में वाहन चालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल बिहार थाना में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी में पुलिस ने एक मोबाइल की भी बरामदगी की गई है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, तौकीर खान, पवन कुमार, सहायक और निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव के अलावे कई सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article