सीएम नीतीश करेंगे नौकरी का वादा पूरा, बांटेंगे नौकरी का नियुक्ति पत्र

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार की सरकार अपने वादे और सात निश्चय-2 के संकल्पों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। बिहार सरकार में बुधवार को साढ़े नौ हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। बुधवार को पटना के संवाद भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नव नियुक्त 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद पर नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। पटना में नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही अन्य जिलों में जिले के प्रभारी मंत्री भी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

पटना के संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article