ट्रेन से बेगूसराय पहुंचे डीजीपी भट्ठी, पुलिस महकमे में हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी कड़ी में डीजीपी आरएस भट्टी अचानक ट्रेन से बेगूसराय पहुंचे। वंदे मातरम एक्सप्रेस ट्रेन से बेगूसराय स्टेशन पहुंचे डीजीपी सिविल ड्रेस में नजर आए और सीधे पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उनके साथ डीआईजी राशिद जमा एसपी मनीष के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। बताते चलें कि बेगूसराय में इन दिनो बढ़ते अपराध को लेकर लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं। इसको देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है। डीजीपी बढते अपराध की समीक्षा और सख्त निर्देश के लिए बेगूसराय पहुंचे है।

हालांकि इस दौरान डीजीपी के कई थानों के निरीक्षण की बात भी सामने आई है। पर अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है तत्काल डीजीपी बेगूसराय पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं इसके बाद ही आगे की कार्रवाई का पता चल पाएगा। इस दौरान डीजीपी मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।

फिलहाल डीजीपी के आगमन से बेगूसराय पुलिस चुस्त दुरुस्त और सख्त नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि डीजीपी के आने के बाद बेगूसराय में अपराध का ग्राफ घटता है या नही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article