बेगूसराय में अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

मामला नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही युवक का शव मिलने के बाद लोगों का घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गया। यह पूरा मामला नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार की है। बताया जा रहा है कि आज जब बहियार के तरफ शौच लोग करने के लिए गया तो देखा एक अज्ञात युवक का शव है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी 2तभी इसकी सूचना लोगों के द्वारा नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपुरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को कुसमहौत बहियार फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article