एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने मारी बाजी, भाजपा का 15 वर्ष का शासन खत्म

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा का 15 वर्ष के शासन को आम आदमी पार्टी ने उखाड़ कर फेंक दिया और दिल्ली नगर निगम पर आधिपत्य जमा लिया। दिल्ली नगर निगम चुनाव का मतगणना समाप्त हो चुका है और चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल कर बहुमत को पार कर लिया है जबकि एमसीडी पर 15 वर्षो से शासन कर रहे भाजपा को 104 सीटें जीतने में ही सफलता मिली। वहीँ कांग्रेस ने नौ वार्ड में जीत हासिल की जबकि 3 वार्ड में निर्दलीय विजयी हुए।

- Sponsored Ads-

हालांकि सुबह में मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा ने जबरदस्त बढ़त बना ली थी। हालांकि कुछ ही देर के मतगणना के बाद आप ने भाजपा को टक्कर देना शुरू कर दिया और कड़ी टक्कर के साथ ही आप की बढ़त बनी रही और भाजपा धीरे धीरे पीछे होते चली गई और अंत में परिणाम आया कि आप ने 134 वार्ड में विजय हासिल कर बहुमत पा लिया है जबकि 15 वर्षों से एमसीडी पर शासन कर रहे भाजपा दुसरे नंबर की पार्टी बन गई। एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं अपनी साडी जिम्मेदारियां निभाऊंगा और दिल्ली भ्रष्टाचार को दूर करूंगा। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सफाई, पार्कों को ठीक करने समेत कई अन्य चीजों को ठीक करने की बात कही है।

 

वहीं सांसद और भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी दिल्ली की जनता को बधाई दी और कहा कि लगातार चौथी बार भी इतनी सीटे बीजेपी को दे कर जो दिल्ली की जनता ने विश्वास दिखाया है उन सभी भाई बहनों को धन्यवाद और कार्यकर्ताओं का आभार।

Share This Article