बेगूसराय: पुलिस लाइन में 241 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न, डीआईजी ने दिलाई सेवा और अनुशासन की शपथ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के पुलिस लाइन मे बेगूसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए एक का पासिंग आउट परेड सह दीक्षांस समारोह का का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खगड़िया बेगूसराय के डीआईजी मौजूद थे। 

- Sponsored Ads-

इसके अलावा इस कार्यक्रम मे बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार सहित बेगूसराय के  अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान जहाँ प्रशिक्षण प्राप्त सिपाहियों के चेहरे पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पुरा होने की खुशी थी वही वर्दी पाने की खुशी भी साफ झलक रही थी। आज के इस पासिंगआउट परेड मे बिभिन्य इकाइयों के कुल 241 सिपाहियों नें सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रसस्ती पत्र dig के हाथो दिया गया। 

बेगूसराय: पुलिस लाइन में 241 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न, डीआईजी ने दिलाई सेवा और अनुशासन की शपथ 2इस संबंध मे dig नें बताया की आज कुल 241 प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण पुरा हुआ। जिसके उपरांत एक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।dig नें यह भी बताया की इस प्रशिक्षण मे बिभिन्य इकाईओ से सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त करने आये थे।  जो आज के बाद अपने इकाई मे लौट जायेंगे और आज से अपने ड्यूटी पर तैनात होंगे। यह पूछे जाने पर की प्रशिक्षण से पहले यह एक सामान्य नागरिक के तौर पर यहाँ आये थे,

बेगूसराय: पुलिस लाइन में 241 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न, डीआईजी ने दिलाई सेवा और अनुशासन की शपथ 3 प्रशिक्षण के बाद इसको एक बिशिस्ट पहचान और वर्दी प्राप्त हुई इस पर dig नें कहा की इनलोगो को यही बताया गया है की इनलोगो को आज से पूरी शक्ति प्राप्त है  उसके साथ दायित्व भी बढ़ा है ।आम लोगो के साथ किस तरह का आचरण करना है यह भी बताया गया है। उन्होंने कहा की पुलिस की नौकरी कोई नौकरी नहीं बल्कि एक सेवा है। उसी सेवा भाव से वो समाज मे जायेंगे और हर समय अनुशाषित रहेंगे और लोगो की सेवा करेंगे। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article