एवरग्रीन इंडिया का संदेश लेकर युवक बिहार शरीफ से साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकला, हजारों किलोमीटर की होगी यात्रा

DNB Bharat Desk

 

मोहल्लेवासियों ने युवक के हौसले को बढ़ाया

डीएनबी भारत डेस्क

कुछ अलग करने की तमन्ना को लेकर बिहार शरीफ के महलपर निवासी रामराज कुमार साइकिल से हजारों किलोमीटर की यात्रा पर निकल चुके हैं। युवक के साइकिल यात्रा की चर्चा पूरे बिहार शरीफ में हो रही है। क्योंकि रामराज नालंदा जिले का ऐसा पहला शख्स है जो हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकल चुका है।

- Sponsored Ads-

एवरग्रीन इंडिया का संदेश लेकर युवक बिहार शरीफ से साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकला, हजारों किलोमीटर की होगी यात्रा 2आपको बता दें कि युवक क रामराज कुमार गुरुवार को बिहार शरीफ के महलपर से केदारनाथ की यात्रा पर साइकिल से निकल पड़े हैं। केदारनाथ की यात्रा पर जाने के दौरान समस्त मोहल्ले वासियों ने युवक का भव्य स्वागत कर उसके हौसले का स्वागत किया। युवक ने बताया कि वह हजारों किलोमीटर की यात्रा कर साइकिल से ही केदारनाथ पहुंचेंगे। युवक ने बताया कि इसके लिए वह पिछले 6 महीना से तैयारी कर रहा था।

एवरग्रीन इंडिया का संदेश लेकर युवक बिहार शरीफ से साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकला, हजारों किलोमीटर की होगी यात्रा 3जिसमें रामराज की पत्नी सृष्टि भारती का भी अहम योगदान है। एवरग्रीन इंडिया का संदेश को लेकर युवक साइकिल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल चुके हैं। इस साइकिल यात्रा से युवाओं को एवरग्रीन इंडिया स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना एकमात्र लक्ष्य है। यह साइकिल यात्रा कई राज्यों से होते हुए केदारनाथ पहुंचेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article