बीहट की धरती पर पहली बार गूंजा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी का रोमांच, बिहार की बेटियों ने नेपाल को चटाई धूल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आनंद दर्शकों ने काफी उमंग और उत्साह के साथ उठाया। मौका था महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बीहट के मैदान में बिहार और पड़ोसी देश नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच का। बिहार की टीम ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए नेपाल को पराजित कर 25 -23 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला कबड्डी संघ  द्वारा आयोजित आर एन सिंह स्मृति एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तहत बिहार और नेपाल के बीच महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस के बाद लगातार अंकों के आगे पीछे उतार चढ़ाव के बीच बढ़त लेते हुए बिहार की टीम ने नेपाल को हरा दिया।  वही संघ के मुख्य संरक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें लगातार खेलते रहना है।

बीहट की धरती पर पहली बार गूंजा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी का रोमांच, बिहार की बेटियों ने नेपाल को चटाई धूल 2वहीं इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आईजी विकास वैभव ने कहा कि खेल संस्कृति को मजबूत करता है, साथ ही अनुशासन के साथ हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। आगे उन्होंने कहा कि अब हम सबको बिहार को बेहतर बिहार बनाने के लिए संकल्पित होना होगा। आज बिहार बदल रहा है और हम सबको इसके लिए मिलकर काम करना होगा।वहीं बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय ने कहा कि बीहट कबड्डी की नर्सरी रही है यहां भविष्य में एक बेहतर आयोजन किया जाए।

बीहट की धरती पर पहली बार गूंजा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी का रोमांच, बिहार की बेटियों ने नेपाल को चटाई धूल 3

वहीं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि मजबूती के साथ हमें बिहार को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाना है। वहीं नप बीहट के ईओ अवनीश कुमार ने कहा कि कबड्डी गांव और मिट्टी दोनों का लोकप्रिय खेल रहा है और इससे जुड़ना हम सबके लिए एक बेहतर पल है। इसके अलावा डॉ सोनू शंकर ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

बीहट की धरती पर पहली बार गूंजा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी का रोमांच, बिहार की बेटियों ने नेपाल को चटाई धूल 4इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बेगूसराय कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार के द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। खास करके नेपाल से आई चीफ कोच पार्वती राय, असिस्टेंट कोच अरिका थापा, टीम मैनेजर प्रकाश शाह, ऑफिसियल महेश मंडल और मैच के अंपायर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी राणा रणजीत सिंह, सुभाष कुमार, पवन कुमार, नंदन कुमार,

बीहट की धरती पर पहली बार गूंजा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी का रोमांच, बिहार की बेटियों ने नेपाल को चटाई धूल 5लीलांबुज, आदित्य कुमार अंबर, अमोल कुमार मिश्रा एवं अगम कुमार सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। मौके पर साक्षी ग्रुप के द्वारा कुणाल कुमार के संयोजन में बिहार की पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। वहीं आनंद कुमार और मिथिलांचल कला मंच के द्वारा  स्वागत एवं शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गई। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रश्मि कुमारी, बबिता कुमारी, नव्या कुमारी, रामविलास सिंह, पिंकी कुमारी, स्नेहलता, शिक्षक दिलीप कुमार, सुजीत कुमार एवं अंशु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article