भाजपा सांसद कंगना को सीआईएसएफ जवान ने जड़ा थप्पड़, पढ़ें क्या है मामला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ जवान ने थप्पड़ मार दिया।

- Sponsored Ads-

मामले में थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जब मैं सिक्योरिटी चेक इन कर रही थी तभी उक्त महिला सीआईएसएफ जवान ने थप्पड़ मार दिया और दुर्व्यवहार भी किया। मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी महिला सीआईएसएफ जवान किसान आंदोलन के विरोध में कंगना के बयान के कारण यह कदम उठाया है।

महिला जवान को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी सीआईएसएफ जवान की पहचान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट) के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article