के के पाठक गए लंबी छुट्टी पर, एस सिद्धार्थ संभालेंगे पदभार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक की छुट्टी स्वीकृत कर ली गई है। के के पाठक 3 जून से 30 जून तक छुट्टी पर रहेंगे। के के पाठक की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के के पाठक के सभी पदभार को संभालेंगे।

- Sponsored Ads-

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार अपर मुख्य सचिव के के पाठक की छुट्टी से संबंधित जानकारी दी गई। विदित हो कि स्कूलों में छुट्टी देने को लेकर बिहार में काफी विवाद हुआ था। स्कूलों में छुट्टी देने का विवाद जब काफी तूल पकड़ने लगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप कर स्कूलों में छुट्टी देने का निर्देश दिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article