बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी स्थित गंगा नदी की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक महिला की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी स्थित गंगा नदी की है। मृत महिला की पहचान छर्रापट्टी गांव के रहने वाली सीमा देवी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि 4 महिला के साथ सीमा देवी गंगा स्नान करने के लिए गई थी। अचानक स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। वही डूबता देख वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा बचने का भरसक प्रयास किया। लेकिन अधिक ज्यादा पानी रहने के कारण बचा नहीं सका और वह महिला डूब गई। इस घटना की सूचना शाहपुर कमाल थाना पुलिस को दी।

मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोर के मदद से काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी के पानी से शव को बरामद किया। फिलहाल साहेवपुर कमल थाने के पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article