तेघड़ा में सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्टेशन के लिए आन्दोलन में सहयोग करने वाले को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा में सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तेघड़ा स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिये वर्षों तक चले आंदोलन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। रविवार को तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की ओर से तेघड़ा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर एवं डॉ0 उग्रनारायण पंडित को माला,चादर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्टेशन के लिए आन्दोलन में सहयोग करने वाले को किया गया सम्मानित 2 वहीं बजलपुरा गाँव में आयोजित कार्यक्रम में जन जागरण अभियान मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्टेशन के लिये आंदोलन की सफलता के लिये तेघड़ा के सभी लोग सम्मान के पात्र हैं। अपने संबोधन में तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि स्टेशन के विकास के लिये वर्षों पूर्व से चल रहे आंदोलन में सम्पूर्ण तेघड़ा वासियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

तेघड़ा में सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्टेशन के लिए आन्दोलन में सहयोग करने वाले को किया गया सम्मानित 3आंदोलन के बदौलत ही आज तेघड़ा स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो सका है। अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि संघर्षों में बड़ी शक्ति होती है। तेघड़ा में कई समस्याओं को लेकर हमारा आंदोलन चल रहा है। सचिव पवन ठाकुर ने लोगों से राजनीतिक भावनाओं से ऊपर उठकर तेघड़ा के विकास के लिये आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। मौके पर डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर एवं डॉ0 उग्रनारायण पंडित ने इस सम्मान के लिये तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के प्रति आभार प्रकट किया।

तेघड़ा में सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्टेशन के लिए आन्दोलन में सहयोग करने वाले को किया गया सम्मानित 4कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने तेघड़ा एनएच 28 चौक पर गोलंबर/फ्लाईओवर के निर्माण के लिये अगले आंदोलन का ऐलान किया। कार्यक्रम में पत्रकार अशोक कुमार,सरोज कुमार पासवान, रणधीर मिश्रा, मकबूल आलम, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, महेन्द्र कुँवर, विभेष सिंह, अशोक कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article