बेगूसराय में प्रेम प्रसंग मामले में हुई मारपीट में लड़की पक्ष वालों ने लड़के के पिता को पीट-पीट कर किया अधमरा , सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड 2 की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में लड़की पक्ष वालों ने लड़के के पिता को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। फिलहाल पीड़ित खुद्दुस का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है ,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग मामले में हुई मारपीट में लड़की पक्ष वालों ने लड़के के पिता को पीट-पीट कर किया अधमरा , सदर अस्पताल में भर्ती 2 घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड 2 की है । पीड़ित खुद्दूस मियां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके पुत्र एवं मोहम्मद किस्मत की पुत्री का प्रेम संबंध चल रहा था और इसको लेकर दोनों ही पक्षों के द्वारा विरोध जताया गया था । बाद में पंचायती के माध्यम से मामले को हल कर लिया गया था । हालांकि इस मामले में मोहम्मद खुद्दुस के कथनानुसार लड़की वालों से रिश्ते के लिए आग्रह भी किया गया था।

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग मामले में हुई मारपीट में लड़की पक्ष वालों ने लड़के के पिता को पीट-पीट कर किया अधमरा , सदर अस्पताल में भर्ती 3लेकिन उन लोगों ने इसे अस्वीकार कर दिया। बीते रात 2 माह के बाद एक बार फिर मोहम्मद किस्मत ,मोहम्मद अमजद सहित अन्य लोग लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से लैस होकर पहुंचे और सभी की पिटाई शुरू कर दी। अपने पुत्र की पिटाई होता देख जैसे ही मोहम्मद खुद्दुस ने उसे बचाने की कोशिश की ,सभी आरोपियों ने मिलकर मोहम्मद खुद्दुस पर जानलेबा हमला कर दिया ।

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग मामले में हुई मारपीट में लड़की पक्ष वालों ने लड़के के पिता को पीट-पीट कर किया अधमरा , सदर अस्पताल में भर्ती 4फिलहाल मोहम्मद खुद्दुस को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंघौल थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article