बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजपुर चौक के समीप की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजपुर चौक के समीप की है । मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी सौरभ कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार तकरीबन 6 बजे शाम में अपनी बाइक से किसी काम से बाहर निकाला था और इसी दौरान पूर्व से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, जाँच में जुटी पुलिस 2जिसमें एक गोली सौरभ कुमार को लग गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सौरभ कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही सौरभ कुमार की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सौरव कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वही डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा है कि सौरभ कुमार पर भी तकरीबन तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और यह पूर्व में शराब मामले में जेल भी जा चुका है ।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, जाँच में जुटी पुलिस 3वहीं दूसरी ओर किसी लड़की से चैटिंग के की बात भी सामने आ रही है । अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हीं कारणों से सौरव कुमार की एक सोनियोजित तरीके से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article