नालंदा सांसद ने कई गावों में किया जनसंपर्क, लोगो से अपने विकास कार्यों को बताया

DNB Bharat Desk

 

इंडिया गठबंधन पर किया पलटवार

डीएनबी भारत डेस्क

एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के द्वारा नामांकन के बाद अपने क्षेत्र में तूफानी दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के परवलपुर प्रखंड के कई गांव का दौरा कर प्रचार प्रसार किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर अपने 10 साल के विकास कार्यों को लोगों को बताने का काम किया एवं अपने पक्ष में वोट देने अपील की।

- Sponsored Ads-

नालंदा सांसद ने कई गावों में किया जनसंपर्क, लोगो से अपने विकास कार्यों को बताया 2वही मीडिया से रूबरू होते हुए एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने इंडिया गठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा कि लगातार इंडिया गठबंधन के लोग लोकतंत्र पर खतरा  की बात कर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। अगर लोकतंत्र पर खतरा रहता तो पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं लड़ते।

नालंदा सांसद ने कई गावों में किया जनसंपर्क, लोगो से अपने विकास कार्यों को बताया 3हमारा लोकतंत्र संविधान की व्यवस्था से चलता है।आज इंडिया गठबंधन की स्थिति ऐसी हो गई है कि अभी तक उसमें कोई प्रधानमंत्री का चेहरा भी सामने नहीं आया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article