जन विश्वास रैली को लेकर महागठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान

DNB Bharat Desk

 

कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी 3 मार्च को महागठबन्धन द्वारा पटना में आहूत जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया।

- Sponsored Ads-

प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, भाकपा के अंचल मंत्री उदय चन्द्र झा,सीपीएम के प्रभारी अंचल मंत्री नेतराम यादव,माले नेता अवधेश कुमार,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाज हसन के नेतृत्व में गुरुवार को जागरूकता अभियान मेघौल,खोदावंदपुर, तारा,फफौत, बरियारपुर पश्चिमी,बरियारपुर पूर्वी, मिर्जापुर, बाड़ा,दौलतपुर,योगीडीह,मसुराज,तेतराही,चलकी,सागी,मोहनपुर, बेगमपुर, नुरुल्लाहपुर, गोसाइमठ गांव में चलाया गया।

जन विश्वास रैली को लेकर महागठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान 2जागरूकता अभियान के माध्यम से आम लोगों को बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार के गलत क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। लोगों से आगामी 3 मार्च को पटना में होने वाले जन विश्वास रैली में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

जागरूकता अभियान के सिलसिले में हुई नुक्कड़ सभा में मो सैफी, अवधेश कुमार,उदय चन्द्र झा, नेतराम यादव,राजद नेता ब्रज नन्दन यादव,विजय सिंह कुशवाहा आदि ने महागठबन्धन का हाथ मजबूत करने की बात कही।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article