हर दिल अजीज जाने-माने कातिब अब्बास हुए सुपुर्द ए खाक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

हरदिल अजीज और इलाके के जाने-माने कातिब मो अब्बास सोमवार को सुपुर्दे खाक हो गए। बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर निवासी मो अब्बास मंझौल रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब थे। उनका निधन रविवार को हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र के लोगों में मातम छा गया।

- Sponsored Ads-

उनके निधन पर स्थानीय मुखिया बेबी देवी,पूर्व मुखिया टिंकू राय ,सरपंच रानी वर्मा,राष्ट्रीय लोक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार रोशन ,मो आजाद,डॉ लुकमान हकीम ,प्रखंड राजद अध्यक्ष मो सैफी, मो शकील ,फफौत पंचायत के सरपंच दिलदार हुसैन, मो अब्दुल्ला सहित सहित बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों ने नम आंखों से मो अब्बास को अंतिम विदाई दी।सोमवार को सुबह 9:00 बजे मिर्जापुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर जनाजे की नमाज अदा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयों के साथ गैर मुस्लिम बिरादरी के लोगों भी शामिल हुए।

हर दिल अजीज जाने-माने कातिब अब्बास हुए सुपुर्द ए खाक 2बताते चले की खोदावंदपुर प्रखंड के मिर्जापुर निवासी व पूर्व मुखिया मो नसीर के पुत्र लगभग 80 वर्षीय मो अब्बास लंबे अंतराल से निबंधन कार्यालय में प्राइवेट मुंशी का काम करते थे । इससे पहले वे बखरी  निबंधन कार्यालय में कार्य करते थे। वह काफी  ईमानदार और मिलनसार स्वभाव के थे ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article