पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में शराबी पति गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत अंतर्गत टांड़ी गांव में शराब के नशे में धूत होकर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में उक्त गांव निवासी राजकुमार महतो पिता झड़ी महतो को भगवानपुर थाना के एएसआई सुभाष कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में शराबी पति गिरफ्तार 2उक्त मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उक्त शराबी शराब के नशे में धूत पत्नी के साथ मारपीट कर रहा, जिसकी सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article