कॉमरेड राम गोपाल सिंह की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ट नेता कॉमरेड राम गोपाल सिंह की याद में जीरो माइल स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता नागेश्वर सिंह एवं मंच संचालन पूर्व पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने किया ।वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉमरेड राम गोपाल सिंह पार्टी के वफादार एवं कर्मठ सिपाही थे।

- Sponsored Ads-

कॉमरेड राम गोपाल सिंह की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित 2वे गरीब मजदूरों, वंचितों,किसानों ,नौजवानों की समस्याओं को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता के साथ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ते रहे,अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोड़ जाम करने की बात हो या फिर हड़ताल करने की जरूरत पड़े वे हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर नेतृत्व किया करते थे। उनके निधन से पार्टी को भारी छती हुई है। बरौनी अंचल कमिटी एवं तेघड़ा विधानसभा के तमाम पार्टी कार्यकर्ता की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

कॉमरेड राम गोपाल सिंह की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित 3वहीं मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के निदेशक अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व में कुमारी कशिश, पुष्पांजलि, जिज्ञासा,सुभानी ,अमन , राम सेवक साह,एवं मिथिलांचल संगीत महाविधालय के बच्चों ने शहीद गीतों से लोगों को भावविभोर कर दिया।वही एटक नेता प्रहलाद सिंह,बरौनी भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह, नवीन सिंह, नूर आलम, अशोक पासवान,दिलेर अफगान आदि ने लोगों को संबोधित किया,मौके पर,उपेंद्र सिंह, देवनन्दन सिंह,गोगल सिंह, अशोक रजक,राम उदगार सिंह भूतनाथ, गणेश पासवान,योगी सिंह,अर्जुन सिंह,वशिष्ठ सिंह, जगदंबी शर्मा,निकेश कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य मौजुद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article