बेगूसराय में जमीनी विवाद में मारपीट, पुलिस जुटी जांच में

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों द्वारा एक पूरे परिवार की पिटाई का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि पीड़ित पक्ष तीन भाई हैं और तीनों ही पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। बड़े भाई बलराम प्रसाद सिंह फिलहाल बीएमपी 8 में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं तो वही अशोक कुमार सिंह एवं एक अन्य भाई होमगार्ड जवान के रूप में सेवा दे रहे हैं।

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामगिरी लभहरचक मोहल्ले की है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के ही रहने वाले अमन कुमार, केशव कुमार एवं अजय सिंह के परिवार से उनका लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है और इसको लेकर कई बार पंचायती भी की गई है तथा न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज है। हाल फिलहाल न्यायालय में से आरोपियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया था और इसी से बौखला कर उन लोगों ने आज उस वक्त पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया जब सभी लोग आपस में बैठकर विचार विमर्श कर रहे थे।

- Sponsored Ads-

पीड़ित पक्ष ने बताया कि जिस वक्त वह लोग अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे उसी वक्त अमन कुमार अपने सहयोगियों एवं पूरे परिवार के साथ पहुंचे एवं ईट पत्थर तथा लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीनों भाई एवं उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध पुनः थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में आरोपियों के द्वारा उनसे रंगदारी की मांग भी की गई थी तथा एक बार ₹50000 रंगदारी की वसूली भी की गई है और अब आरोपियों के द्वारा पीड़ित पक्ष पर मुकदमा उठाने का दावा बनाया जा रहा है और इसको लेकर हथियार के साथ उन लोगों को लगातार धमकी भी दी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article