बेगूसराय में मोटरसाइकिल एवं टेम्पो की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय एवं रोसड़ा एसएच 55 मुख्यपथ पर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र चौक के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 मुख्यपथ पर ऑटो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के बाद सड़कों पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सीमान चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टेंपो और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र कोरय सुजानपुर निवासी कैलाश पंडित का 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार, दरभंगा जिला मनीगाछी थाना क्षेत्र माथोर गांव निवासी मनचुन दास का पुत्र फुल कुमार और दरभंगा जिला अंतर्गत बहेड़ा थाना क्षेत्र महवा टोल निवासी अग्रवाल तांती के 50 वर्षीया पत्नी यशोदा देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टेंपो सिमरिया गंगा घाट से श्रद्धालु को स्नान कराकर वापस लौट रहा था उसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक सवार ने टेंपो में सीधा टक्कर मार दिया। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वहीं ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article