एफसीआई थानाक्षेत्र में हत्या मामले का फरार अभियुक्त के घर प्रशासन ने किया कुर्की जब्ती

DNB Bharat

बरौनी सीओ सुजीत सुमन एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में की गई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

सहायक थाना एफसीआई ओपी कांड संख्या 293/22 के नामजद फरार अभियुक्त राम स्वारथ सिंह जो विगत 26 जून 2022 ई को अपनी पुतोहू की हत्या करने का आरोपी था के घर मंगलवार को प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सह बरौनी सीओ सुजीत सुमन, एफसीआई ओपी प्रभारी पल्लव, पुअनि विनोद कुमार पाठक, चौकीदार सुरेश पासवान व पुलिस बल के साथ फरार अभियुक्त के घर कुर्की की गई।

- Sponsored Ads-

एफसीआई थानाक्षेत्र में हत्या मामले का फरार अभियुक्त के घर प्रशासन ने किया कुर्की जब्ती 2

कुर्की के दौरान घर में रखे पलंग, चौकी, बर्तन सहित अन्य समान को जब्त कर थाना लाया गया है। उसके साथ पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। वहीं एफसीआई ओपी अंतर्गत बीहट इब्राहिमपुर टोला वार्ड संख्या 29 निवासी फरार अभियुक्त राम स्वारथ सिंह उर्फ बटोरन सिंह के घर मंगलवार को कुर्की जब्ती किया गया। इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर कुर्की जब्ती को लेकर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया था।

जिसपर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए कारवाई करने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि बीते साल 2022 के जून माह के 26 तारीख को बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी निखिल कुमार के नवविवाहिता 22 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी का शव कमरे के पंखे से दुपट्टा से झुलते पाया गया था। जिसे स्थानीय एफसीआई ओपी पुलिस ने खचाखच भीड़ के मौजूदगी में कमरे से बरामद किया था।

तब घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। वहीं इस संबंध में पुलिस को आवेदन देते हुए मृतका 22 वर्षीय काजल कुमारी के चाचा पटना जिले में बाढ़ एनटीपीसी परसामा गांव निवासी मुकेश सिंह ने दहेज को लेकर बराबर टार्चर करने, मारपीट करने एवं अपने भतीजी के निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पंखे से लटका देने तथा साक्ष्य छुपाने को लेकर घटना को आत्महत्या का सकल देने का आरोप लगाते हुए मामले में मृतका काजल कुमारी के पति निखिल कुमार, सास रीता देवी, ससुर राम स्वारथ सिंह उनके बड़े दामाद रणधीर कुमार एवं उसकी पत्नी ऋचा कुमारी को नामजद आरोपित कराते हुए 26 जून 22 को एफसीआई ओपी में थाना कांड संख्या -293/22 दर्ज कराया था।

जिस मामले में मृतका काजल कुमारी के ससुर राम स्वारथ सिंह लगातार फरार चल रहे थे। जिसपर न्यायालय द्वारा पहले वारंट जारी किया गया फिर इस्तेहार चश्पाया गया। जिसके बाद पुलिसिया कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष एफसीआई ओपी पल्लव ने न्यायालय से कुर्की वारंट जारी करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आलोक में पुलिस कप्तान बेगूसराय एवं जिला दंडाधिकारी बेगूसराय के निर्देश पर बरौनी सीओ एवं एफसीआई ओपी अध्यक्ष ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कुर्की जब्ती किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article