बरौनी जंक्शन पर 305 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat

बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 04 पर आरपीएफ एवं एएलटीएफ 03 की संयुक्त छापेमारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 04 पर आरपीएफ एवं एएलटीएफ 03 की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। जिसमें 305 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में इन दोनों रेल पुलिस इकाई को सफलता मिली है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में रेल अंचल निरीक्षक रामप्रबोध यादव ने बताया कि बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 04 के पश्चिमी छोड़ पर 02 व्यक्ति एक बछवाड़ा निवासी विभूति कुमार एवं दूसरा दलसिंहसराय निवासी नितीश कुमार को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।

जिसके बाद दोनों व्यक्ति की जांच पड़ताल की गई जिसमें दोनों के पास से 180 एमएल ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब टेट्रा पैक की 305 पीस (54.900लीटर) बरामद की गई। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस बरौनी को सौंप दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article