डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के A C 1 st कोच से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई प्लेटफार्म संख्या-05 पर की गई। रेल पुलिस के अनुसार, स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के H1 कोच की बर्थ संख्या-07 पर जांच के क्रम में दो यात्रियों के कब्जे से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब के साथ पुलिस ने नेहा कुमारी पिता संजय कुमार झा, निवासी बारी वार्ड संख्या-12, थाना सिंघियाघाट, जिला समस्तीपुर तथा इशान कुमार पिता ललित वाली, निवासी पुरुषोत्तम गार्डन, मकान संख्या-12, करनाल वार्ड संख्या-10, थाना सदर, जिला करनाल, हरियाणा को कार्रवाई के दायरे में लिया है।
रेल पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। मामले में दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेल थाना समस्तीपुर पुलिस द्वारा ट्रेनों में शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क