नालंदा में लू लगने से एक विचाराधीन कैदी की मौत, शराब मामले था बंद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के दीपनगर मंडलकारा में विचाराधीन कैदी की लू लगने से मौत हो गई है। गौरतलब है कि 14 जून 2023 को शराब केस के मामले में उत्पाद विभाग के द्वारा धर्मेंद्र पासवान को सहोखर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद धर्मेंद्र पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 14 जून से लगातार धर्मेंद्र पासवान मंडलाकारा में बंद थे। रविवार को अचानक धर्मेंद्र पासवान की तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने धर्मेंद्र पासवान को मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored Ads-

मृतक के पुत्र ने बताया कि दीपनगर मंडल कारा के पुलिस कर्मियों के द्वारा सूचना दी गई उसके पिता की मौत लू लगने से हो गई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पुत्र पिता को काफी तेज बुखार था। फिलहाल कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल में रखा गया है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article